सिलाव: हैदरगंज कड़ाह स्थित दालान से 32 बोतल अंग्रेजी एवं 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दालान सील
Silao, Nalanda | Feb 18, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने रविवार को हैदरगंज कड़ाह स्थित दालान से 32 बोतल अंग्रेजी एवं 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि दालान को सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है.