सिलाव: सिलाव बाजार में गाजे बाजे एवं धूमधाम के साथ निकाली गयी मां सरस्वती प्रतिमा की शोभा यात्रा
Silao, Nalanda | Feb 17, 2024 सिलाव बाजार में गाजे बाजे एवं धूमधाम के साथ मां सरस्वती प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली गयी. इस दौरान मां सरस्वती के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति के रंग में डूब गया. इस शोभा यात्रा में शामिल महिला एवं पुरूष व बच्चे नाचते कूदते हुए आगे बढ़ रहे थे.