अकलतरा: कटघरी में आजीविका ऋण मेला का आयोजन, मेले में 13 करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की ऋण राशि स्वीकृत
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत जनपंद पंचायत स्तरीय आजीविका ऋण मेला का आयोजन अकलतरा के कटघरी गांव में किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे ने कहा कि जिले में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधि शुरू करने के लिए आजीविका ऋण तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।