अकलतरा: पकरिया झूलन, चंगोरी, तिलाई गांव में रोजगार दिवस पर दी गई जल संरक्षण, PM आवास व हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदशन में जिले में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। रोजगार दिवस में महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यों की जानकारी से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।अकलतरा ब्लॉक के पकरिया झूलन, चंगोरी, तिलाई गांव सहित जिले में 7 दिसंबर को आयोजित की गई।