कासगंज: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
कासगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सतर्क रहकर नकल व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।