नबीनगर: बभनडीह गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
माली थाना के पुलिस ने बभनडीह गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी दीपक कुमार है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है.