नबीनगर: मदनपुर कार्यालय में एसडीपीओ सदर दो अमित कुमार ने थानाध्यक्ष के साथ की समीक्षात्मक बैठक
मदनपुर कार्यालय में एसडीपीओ सदर दो अमित कुमार के द्वारा थाना में लंबित कांड का निष्पादन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मदनपुर अनुमंडल पुलिस सर्किल के सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे. इस दौरान एसडीपीओ के द्वारा विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.