नावकोठी: नावकोठी में जनगणना के पहले चरण की तैयारी पूरी, 191 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षक नियुक्त
नावकोठी में जनगणना के प्रथम चरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को तीन दिवसीय प्रगणक और पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत चार्ज अधिकारी राहुल रंजन ने बताया के नावकोठी प्रखंड में 191 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो दो मई से 31 मई के बीच मकान सूचीकरण का कार्य को अंजाम देंगे।