Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image

#WorldEnvironmentDay पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल जलवायु को अनुकूल बनाए रखते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पौधों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरिसिंह सिकरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, अपर कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम सहित जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। - #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

110 views | Morena, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

डॉक्टर के क्लीनिक पर हुई तोड़फोड़ घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई फरियाद

डॉक्टर के क्लीनिक पर हुई तोड़फोड़ घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने परिवार सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई फरियाद

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

#बागेश्वरधाम #बाबा #चाय #पानी #गुब्बारे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल #बागेश्वरधाम #बाबा #चाय #पानी #गुब्बारे

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

चलते ट्रक में लगी भीषण आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न, ट्रक ज.लकर खाक

मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आ.ग लग गई। आ.ग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक ज.लकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जा.न बचाई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक आगरा से लोड होकर हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर ट्रक में अचानक आ.ग भड़क उठी। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जा.न बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहाड़गढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पहाड़गढ़ और कैलारस से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह ज.ल चुका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ वहां सामान्य दिनों में ट्रैफिक कम रहता है। यदि उस समय सड़क पर अधिक वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पहाड़गढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि चलते ट्रक में आ.ग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक आगरा से हैदराबाद जा रहा था और वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।

चलते ट्रक में लगी भीषण आ.ग, चालक ने कूदकर बचाई जा.न, ट्रक ज.लकर खाक मुरैना। पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र में शिवपुरी हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलते हुए एक ट्रक में अचानक भीषण आ.ग लग गई। आ.ग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा ट्रक ज.लकर खाक हो गया। चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जा.न बचाई। जानकारी के अनुसार, ट्रक आगरा से लोड होकर हैदराबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के कन्हार-सहसराम के जंगलों के पास पोहरी मार्ग पर ट्रक में अचानक आ.ग भड़क उठी। आ.ग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जा.न बचाई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहाड़गढ़ थाना पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पहाड़गढ़ और कैलारस से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह ज.ल चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ वहां सामान्य दिनों में ट्रैफिक कम रहता है। यदि उस समय सड़क पर अधिक वाहन होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़गढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र परिहार ने बताया कि चलते ट्रक में आ.ग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक आगरा से हैदराबाद जा रहा था और वाहन मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026