रॉबर्ट्सगंज: बिल्ली जंक्शन ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म नंबर तीन पर मिला साधु का शव, जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
बिल्ली जंक्शन ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म नंबर 3 पर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला साधु, ग्रामीणों द्वारा सूचना बिल्ली स्टेशन मास्टर को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतक साधु के पास दस्तावेज न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी।