रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,ऊँचडीह गांव में युवक की पिटाई ले मामले में कार्रवाई की मांग की।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया, ग्रामीणो ने ऊँचडीह गांव में दलित लोगो द्वारा ब्राह्मण युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण युवक की दलित लोगो द्वारा पिटाई और उसका वीडियो वायरल करने के बाद से ही ब्राह्मण समाज आक्रोशित है,इसको लेकर ग्रामीणों ने कार्रवाई न होने के विरोध में प्रदर्शन किया।