रॉबर्ट्सगंज: धर्मशाला चौराहे से शीतला मंदिर मार्ग पर आधे घण्टे की बारिश में सड़क बनी तालाब,आवागमन में हुई परेशानी।
रॉबर्ट्सगंज में धर्मशाला चौराहे से शीतला मंदिर मार्ग पर आधे घंटे की बारिश में सड़क तालाब बन गई, बता दें कि शुक्रवार दोपहर हुई बारिश के बाद सड़क पर आवागमन दूभर हो गया और घुटने तक पानी जमा हो गया। इस दौरान कई मोटरसाइकिल और वाहन बीच पानी में बंद भी हो गए, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा,जब भी बरसात होती है तो यहां पानी जमा हो जाता है।