रॉबर्ट्सगंज: सतद्वारी गांव में हुई विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
कोन के सतद्वारी गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत केमामले में मायके वालों ने पति,सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरक्ष के टोला सतद्वारी मे बुधवार की सांय विवाहिता कुलवंती कि संदिग्ध परिस्थिति मे फंदे से लटककर मौत के मामले मे मृतक के भाई अखिलेश पनिका ने मुकदमा दर्ज कराया है।