सिकंदराबाद क्षेत्र के जाहिदपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। स्कूल की बाउंड्री वॉल और इमारत जर्जर हालत में है, जिससे परिसर में अवैध गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस कारण शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।