पिपरिया: पिपरिया थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो में हथियार और कारतूस का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार व कारतूस का प्रदर्शन मामले में पिपरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. मंगलवार अपराह्न 12:10 बजे पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन द्वारा प्रेस से साझा की गई जानकारी के अनुसार वायरल फोटो-वीडियो प्राप्त होने के बाद मामले डीह पिपरिया गांव निवासी मनोज यादव उर्फ राम मनोज यादव के पुत्र दिलखुश कुमार को गिरफ्तार किया.