प्रभात पट्टन: बिसनुर आठनेर तिराहे के पास से सांईखेड़ा पुलिस ने गौवंश तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, 28 नग गौवंश कराए मुक्त।
सांईखेड़ा थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर एवं थाना स्टाफ द्वारा गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्यवाही की गई। 3 आरोपियों से 28 नग गौंवंश को पारसडोह गौशाला पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि मुखबिरो द्वारा सूचना मिली थी की कुछ लोग गौवंश को भूखी प्यासी हालत में लकड़ी से मारते पीटते हुए एक दूसरे के गले को रस्सी से बाधंकर हकेलते हुए पैदल बिसनूर आठनेर तिराहा से ले जा रहे है।