मंडला: कलेक्ट्रेट मार्ग पर झाड़ियों में लगी आग, दमकल ने समय पर पाया काबू
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 कलेक्ट्रेट मार्ग स्थित सेंट लुक्स चर्च परिसर की झाडिय़ों में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग सकते में आ गए। जिस स्थान पर आग लगी, वहां करीब एक दर्जन गुमठियां भी मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार तत्काल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल वाहन समय पर पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया गया