फरेंदा: बृजमनगंज में छठ महापर्व की तैयारियां चरम पर, बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
बृजमनगंज और आसपास के क्षेत्रों में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर पंचायत बृजमनगंज सहित विभिन्न चौराहों पर फल और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में छठ व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ से रौनक बढ़ गई है। दुकानदार दुर्गेश मद्धेशिया ने बताया कि इस बार फलों की कीमतें सामान्य हैं