फरेंदा: धानी ढाला, फरेंदा में आरक्षी आलोक सिंह की तत्परता से एक महिला की जान बची
फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत धानी ढाला के पास एक महिला आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही पीआरवी आरक्षी आलोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर धैर्यपूर्वक महिला को समझाया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। आरक्षी की त्वरित और मानवीय कार्रवाई से महिला की जान बच गई, जिससे पुलिस की संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।