नगर कोतवाली के बराछा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार शाम करीब 8 बजे जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस टीम मृतक की पहचान करने और मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।