मंझनपुर: टॉप-10 भूमि विवादों के निस्तारण में प्रशासन सक्रिय, अंबावा पूरब में पांच मामलों का मौके पर किया समाधान
मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह ने “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत गुरुवार को लगभग 2 बजे ग्राम अंबावा पूरब में विशेष कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की। कैम्प में कुल पांच शिकायतों का मौके पर समाधान कराया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।