शाहगंज: बंदनपुर गांव की नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं हो पाई
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के बंदनपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर की पुलिया के पास गुरुवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पानी में औंधे मुंह बहता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को थाने लाकर आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के