जहानाबाद: बालू खनन विवाद में जहानाबाद दहला, 20 राउंड फायरिंग में 6 लोग गोली लगने से घायल
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर और गिजी गांव के बीच अवैध बालू खनन को लेकर शनिवार को दो पक्षों में करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। घटना में 6 लोग गोली लगने से घायल हुए, जिनमें धीरज कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।