पांडू: बेलहरा गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Pandu, Palamu | May 9, 2026 पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जोगनी पहाड़ निवासी उमेश राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संजय कुमार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया था। सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते के किनारे महुआ पेड़ के नीचे पड़ी मिली।