बिछिया: मंडला में कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन युवक घायल, दो की हालत गंभीर
बिछिया थाना क्षेत्र में मंडला-रायपुर नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ठोंड़ा गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोज मरकाम, शैलेष धुर्वे और लतेश धुर्वे के रूप में हुई है। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती कराया गया l 3 जून को 12 बजे बिछिया थाना से जानकरी ली गई