हाथरस: कस्बा मेंडू निवासी एक शख्स ने पारिवारिक गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी एक शख्स ने पारिवारिक ग्रह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में विशाख्त पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत में भर्ती कराये गए शख्स का डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है ।