बुलंदशहर: अगौता में खेत पर जा रहे व्यक्ति पर फायरिंग, तीन गोलियां लगने से हालत गंभीर, आजीवन कारावास की हो चुकी है सजा
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के भीरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 50 वर्षीय शिवकुमार को गोली मार दी गई। वह खेत की ओर जा रहा था जब उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में शिवकुमार को तीन गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। अगौता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपच