माण्डल: मांडल बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के दो पक्ष भिड़े, बीच सड़क जमकर चले लात-घूंसे
मांडल कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारी बैठाने और उतारने को लेकर तिपहिया ऑटो चालकों के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और बस स्टैंड परिसर में जमकर लात-घूंसे चले। घटना के दौरान यात्रियों और राहगीरों में भय का माहौल बन गया।