कोलारस: टीला में कलेक्टर के दौरे में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल, बच्चों ने कहा- कलेक्टर सर, मास्टर जी आते ही नहीं
शिवपुरी जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उस समय सामने आ गई जब कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी क्षेत्रीय भ्रमण पर निकले। गुरुवार को करीब 2 बजे कोलारस अनुविभाग के पड़ौरा, धर्मपुरा, टीला और सुनाज गांवों में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर को बच्चों ने ही शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई बता दी।