करकेली: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत करकेली के बन्ना नदी में किया सामूहिक श्रमदान
करकेली के बन्ना नदी मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी में सामूहिक श्रमदान कर साफ सफाई का कार्य किया गया।अभियान मे मुख्य रूप से परामर्शदाता डॉ सुनीता सिंह,एमएसडब्ल्यू छात्र -छात्रा श्वेता कांत,खुशबू सिंह राठौर अलका रजक,अनिलेश नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और सामूहिक प्रयास से ही जल संरक्षण को सफल बनाने का संदेश दिया।