मोठ: मोठ में दबंगों ने धर्म कांटे के कर्मचारी पर किया हमला, मारपीट व जान से मारने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Moth, Jhansi | Apr 1, 2026 झाँसी के मोठ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली आजाद नगर में धर्म कांटे पर काम कर रहे कर्मचारी दीपराज के साथ आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।