सांगानेर: बिंदायका थाना इलाके के सिंवार गांव में बीती रात मकान से लाखों की चोरी, जाली काटकर घुसे चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार
जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र स्थित सिंवार गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आए हैं। बदमाश लोहे की जाली काटकर घर में दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मकान मालिक के होश उड़ गए। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।