भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय पेंटर अवध कुमार पासवान की मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सड़क पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। #Bihiya #RoadAccident #Bhojpur
Jagdishpur, Bhojpur | Jun 6, 2026