कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने 3 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल से फरार स्थाई वारंटी साहुन उर्फ अब्दुल रहमान को हरियाणा के मेवात जिले के पिनगवां क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी गोतस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्रवाई शनिवार शाम 5 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।