नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना में तीन यूनियन पदाधिकारियों के निलंबन के विरोध में कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। यूनियन का आरोप है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौर, पवन चौधरी और खुमान सिंह को बिना पूर्व सूचना, स्पष्टीकरण और निष्पक्ष जांच के निलंबित किया गया है।