मंझनपुर: छोटा अड़ाहरा हत्याकांड में सियासत गरमाने से पहले पुलिस का एक्शन, सपा के कई कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, सपाइयों पर भी शिकंजा
करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़ाहरा गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड ने अब सियासी रंग ले लिया है। 19 अप्रैल की रात हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए प्रस्तावित दौरे से पहले ही पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठा दिया। करारी निवासी विधायक प्रतिनिधि परवेज़ अख्तर अंसारी के घर पर पुलिस ने दबिश दी।