पीरटांड: कोयवाटांड के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण समेत तीन मांगों को लेकर पीरटांड़ प्रखंड में धरना शुरू किया।
पीरटांड़ के पालगंज पंचायत के कोयवाटांड गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को 10 बजे पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।