महोबा: पुलिस लाइन, थाना और कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, शस्त्रों का भी किया गया रख-रखाव
Mahoba, Mahoba | Jun 28, 2026 पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में रविवार को पुलिस लाइन, सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता एवं शस्त्र रख-रखाव अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना परिसरों, बैरकों और कार्यालयों की साफ-सफाई कराई गई। साथ ही शस्त्रागार में मौजूद हथियारों की विधिवत सफाई और रख-रखाव किया गया।