नलखेड़ा: साल्याखेड़ी में महिला को घर छोड़ने का बोल अपनी कार में किया बलात्कार, सोयत थाने पर प्रकरण दर्ज
सोयत थाने पर एक बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ के अनुसार मामला ग्राम साल्याखेड़ी का है जहां पर 40 वर्षीय आरोपी ने पहले से ही 1 परिचय 34 वर्षीय महिला को घर छोड़ने का बोलकर अपनी कार में बिठा लिया और रास्ते मे बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, आरोपी अभी फरार है तलाश जारी है।