नलखेड़ा: आगर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होने से बुजुर्ग दम्पति घायल, जिला चिकित्सालय किया गया रेफर
बीती देर रात्रि में आगर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप 1 बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण ग्राम बामनियाखेड़ी निवासी बुर्जुग दम्पति घायल हो गए जिनको आगर जिला पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सिविल अस्पताल सुसनेर में भर्ती कराया यहा से उचित इलाज के लिये दोनो बुजुर्ग पति पत्नी को नेशनल हाइवे के 1033 वाहन के जरिये आगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।