नलखेड़ा: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्यामपुरा में जन सहयोग किया जा रहा तालाब का गहरीकरण, जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण
जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुरा में जनसहयोग से तालाब के गहरीकरण कार्य किया जा रहा है, तालाब का गहरीकरण हो जाने से जल भराव क्षमता में वृद्धि होगी तथा आने वाले समय में क्षेत्र के रहवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इसका निरीक्षण आज बुधवार को जनपद सीईओ राजेश शाक्य व इंजीनियर मन्नुसिह हटिला के द्वारा किया गया है।