नलखेड़ा: डिगोन से 1 दिन पहले गुम हुए व्यक्ति का शव पिड़ावा थाने के बोल्याबारी गांव के पास तलाई से मिला, पुलिस जांच में जुटी
नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डिगोन निवासी मांगीलाल सोंधिया का शव बुधवार को RJ के पिड़ावा थाना क्षेत्र के बोल्याबारी गांव के समीप एक तलाई से मिला है। उक्त व्यक्ति मंगलवार से लापता था। इस घटना के बाद पिड़ावा पुलिस ने पंचानामा तैयार कर जांच शुरू की है। परिजनों के सहमति से पिड़ावा के अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा उसके बाद शव परिजनों को सोपा जाएगा