महरौनी: महरौनी के ग्राम जखौरा में आवारा कुत्तों के झुंड छोटे गोवंशों को बना रहे शिकार, वीडियो वायरल, स्थानीय लोग दहशत में
महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जखोरा में आवारा कुत्तों के झुंड नन्हे गोवंशों को अपना शिकार बना रहे हैं।उक्त मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकारी कुत्ते छोटे एवं अन्ना गोवंशो पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। जिसके चलते लोगों में काफी दहशत का माहौल है। उन्होंने मामले को लेकर गोवंशों की सुरक्षा हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।