कानपुर: बाबू पुरवा में मोबाइल लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को छात्रा ने सड़क पर चप्पल से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बाबू पुरवा में शनिवारको एक छात्रा ने मोबाइल लूटकर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ कर चप्पलों से बीच सड़क पर जमकर पीटा।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार शाम 5:00 बजे वायरल हो गया।जब लुटेरा जब छात्रा का मोबाइल छीन कर भाग रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक रिक्शा से टकरा गई और वह गिर पड़ा छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे को पकड़ लिया और जमकर सबक सिखाया।