कानपुर: कोयला नगर में स्टेपनी बदलने के दौरान तेज रफ्तार कार ने मैजिक लोडर में मारी टक्कर
कोयला नगर फ्लाई ओवर पर शुक्रवार देर रात स्टेपनी बदलने के दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मैजिक लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने शनिवार 1बजे बताया कि,पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर रूप से घायल कार चालक और उसके साथी को मेंभर्ती कराया गया है।