कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर चोरी करने वाले एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया
अपर पुलिस उपायुक्त ने शनिवार 5:00 बजे जानकारी देते बताया कि,ज्वैलरी शॉप में ग्राहक बनकर चोरी करने वाले अभियुक्त/अभियुक्ता को थाना कल्याणपुर पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे कैमरों की मदद से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया है। दोनों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।