बरेली: बरेली में शिक्षक एमएलसी चुनाव का घमासान, भाजपा-सपा में कांटे की टक्कर; 47,700 शिक्षक करेंगे उम्मीदवारों का फैसला
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर नौ जिलों में मतदान शुरू हो गया है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम चार बजे तक चलेगी। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है, वहीं शर्मा गुट समर्थित प्रत्याशी ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा ने डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्ट