कोल: सिकंद्राराऊ में जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की जेएन मेडिकल में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 11, 2025 सिकंद्राराऊ में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन इलाज के लिए उसे जेएन मेडिकल लेकर आए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 23 वर्षीय बृजेश कुमार किसान था और खेती-बाड़ी किया करता था। बृजेश की शादी 11 महीने पहले हुई थी। मंगलवार की दोपहर वह अपने घर पर था। कुछ देर बाद वह तड़पने लगा तो परिजन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल लाये थे।