बिहटा: नेउरा थाना के परिसर में बसंत पंचमी को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
Bihta, Patna | Feb 7, 2024 बिहटा के नेउरा थाना के परिसर में बसंत पंचमी को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने किया। थानाध्यक्ष ने बसंत पंचमी के अवसर पर जुलूस और डीजे पर प्रतिबंध की बात कही। थानाध्यक्ष ने कहाकि किसी तरह के उपद्रव करने पर उपद्रवियो के खिलाफ सख्ती से पुलिस कार्रवाई करेगी।