शाहगंज: लखमापुर गांव में सफ़ाई करते समय करेंट की चपेट मे आने से महिला की मौत
लखमापुर गांव में शुक्रवार घर मे टीन के करकट की सफ़ाई करते करेंट की चपेट मे आने से महिला की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार लखमापुर गांव निवासी श्याम प्यारी 40 पत्नी महेंद्र गौतम अपने घर मे टीन के करकट की सफ़ाई कर रही थी। सफाई करते समय करकट मे करेंट उतरने पर उसके चपेट मे आ गई। गांव के निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।